फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारी गोली

Sat, 19 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानलोक कॉलोनी में एक युवक ने शराब के लिए रुपये देने से इंकार करने पर अन्य युवक को तमंचे से गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी शिवा पुत्र सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ले में परचून की दुकान चलाता है।

महमदपुर गांव थाना औरंगाबाद निवासी सिद्धू पुत्र मामचंद आवास विकास कॉलोनी में रहता है। शुक्रवार रात छोटे भाई टिंकू के साथ वह दुकान बंद कर रहे था।

तभी सिद्धू आया और टिंकू से शराब के लिए रुपये मांगने लगा। टिंकू ने इंकार किया तो आरोपी ने गाली-गलौंच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अंटी से तमंचा निकालकर टिंकू को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली टिंकू के पेट में लगी। गोली लगते ही आरोपी टिंकू लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। वारदात के बाद आरोपी सिद्धू भाग गया।

परिजन खून से लथपथ टिंकू को जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेरठ के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिद्धू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें