लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भटुआ मजरे सलेमपुर के रहने वाले नंद किशोर की शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गूढ़ा में भूमि है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पिंडौली में उसकी बेटी आशा देवी व उसका पूरा परिवार रहता है। बुजुर्ग का आरोप है कि 10 अक्तूबर को बेटी और उसके तीन नाती अरुण कुमार, महेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार डॉक्टर को दिखाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले आए।
इसके बाद धोखे से रजिस्ट्री ऑफिस ले गए और वहां जमीन की अपने नाम रजिस्ट्री करा ली। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि नंद किशोर ने अपनी बेटी आशा देवी व उसके तीन बेटों के खिलाफ जालसाजी कर जमीन अपने नाम दर्ज कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।