फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसकर्मी से 50 हजार रुपये लूटे

Wed, 27 Apr 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
पीड़ित कर्मचारी अरविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वसूली कर फाइनेंस कंपनी के दफ्तर लौट रहे कर्मचारी को रास्ते में रोककर बाइक सवार चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 50 हजार रुपये लूट लिए। जाते-जाते बदमाश पीड़ित की बाइक की चाबी और मोबाइल भी ले गए। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने क्षेत्र की कांबिंग की। तमाम कोशिशों के बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


वारदात कोतवाली क्षेत्र के सिरौरा-पचदेवरा मार्ग पर बुधवार सुबह हुई। फ्यूचर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अरविंद  पुत्र जसवंत निवासी गांव भीकमपुर सुमाली, थाना गजरौला की मानें तो बुधवार सुबह वह गांव नगला नलू और शिकोई के समूहों से मासिक किश्तें वसूल कर बाइक से अनूपशहर आ रहा था।

वसूली के 50 हजार रुपये उसने बैग में रखे थे। सिरौरा-पचदेवरा मार्ग पहले से खड़े चार युवकों ने उसे रोका और तमंचा तान दिया। रुपयों से भरा बैग लूट लिया और जाते-जाते बाइक की चाभी तथा मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पीड़ित ने वारदात की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें