फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छा-बनियान गिरोह का किसान के घर धावा, लूटपाट

Sat, 07 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
शनिवार को अस्ताल में अनीता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कच्छा-बनियान गैंग के चार-पांच बदमाश शुक्रवार देर रात दीवार फांदकर किसान के घर में घुस गए और परिजनों पर लाठी व रॉड से हमला बोल दिया। इसके बाद बदमाश लूटपाट कर भाग गए। हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पहासू रोड स्थित नई आबादी चैनपुरा में बलबीर सिंह पुत्र नंदकिशोर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात वह पत्नी कमलेश, दो बेटों अशोक व सोमवीर तथा पुत्रवधु अनीता पत्नी पिंटू के साथ घर में सो रहे थे।

तभी रात डेढ़ बजे 4-5 बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए और परिजनों पर लाठी व रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद अनीता के कानों से कुंडल निकलवा लिया। जब महिला ने विरोध किया तो बदमशों ने उसके सिर पर भी रॉड से वार कर दिया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े तो बदमाशों ने पथराव कर दिया। हालांकि ग्रामीणों की जवाबी कार्रवाई के बाद बदमाश भाग खड़े हुए। पड़ोसी बलबीर के भाई शेरसिंह ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी। सभी कच्छा-बनियान पहने हुए थे। भागते समय एक बदमाश के साथ शेरसिंह की हाथापाई भी हुई थी लेकिन वह भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें