फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में गनमैन, चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट

Mon, 23 Nov 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में लुटेरों ने दो घंटे तक जमकर ताडंव मचाया। लुटेरों ने हथियार के बल पर आतंकित करते हुए गनमैन, चौकीदार और मजदूरों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


गनमैन की बंदूक, चौकीदार-मजदूरों से नगदी मोबाइल लूट लिए। पुलिस घटना को दो दिन छिपाए रही बाद में लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया।


जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में इनकम केबल के नाम से केबल  बनाने की फैक्ट्री हैं। शेरपुर गांव के पास कंपनी द्वारा दूसरी फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है।

फैक्ट्री के निर्माण का कार्य दिल्ली की एक फर्म के द्वारा किया जा रहा है। निर्माणाधीन फैक्ट्री में हरबीर सिंह गनमैन है। हरबीर के साथ मनवीर, घन सिंह दो चौकीदार है।
विज्ञापन


निर्माणाधीन फैक्ट्री में पश्चिम बंगाल के दर्जनों लोग लेबर के रूप में कार्य करते है। गनमैन ने बताया कि शनिवार की रात्रि करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने आतंकित करते हुए उसकी बंदूक छीन ली।
विज्ञापन


उसे चौकीदारों, मजदूरों को आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। गनमैन ने बताया कि बदमाशों ने उनसे 40 हजार की नगदी, मोबाईल लूट लिए।

गनमैन ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज कर मामले की इतिश्री कर ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें