आबरू बचाने के लिए भाभी ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामला खुलने पर देवर को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई जिसमें मामला रफादफा कर दिया गया। अब गांव वाले भी इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अकेला देखकर भाभी को दबोच लिया और रेप की कोशिश करने लगा।
जोर-जबरदस्ती के बीच भाभी ने पास ही पड़े ब्लेड से आरोपी पर वार किए जिसमें कुछ वार देवर के प्राइवेट पार्ट्स पर लगे। उसके प्राइवेट पार्ट्स जख्मी हो गए। चीखपुकार पर मामला खुला।
परिजनों ने आनन फानन युवक को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । सूत्रों के मुताबिक दोनों परिवारों के लोगों ने गांव में पंचायत की और बदनामी के डर से मामले को रफा दफा कर दिया।
वहीं सूत्रों का कहना है कि सब कुछ पंचायत में तय हुआ था लेकिन कोई बोल नहीं रहा है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई।