फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध से नाराज भाई ने की थी सीमा की हत्या

Wed, 22 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सीमा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीमा की हत्या की वजह को अवैध संबंध होना बताया है। अवैध संबंधों से नाराज भाई ने अपनी बहन सीमा को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं पिता ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में पांच लाख रुपये न मिलने पर हत्या की वजह बताई थी।

बुधवार को पुलिस दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 12 फरवरी की रात को मोहल्ला सरायकाजी निवासी 17 वर्षीया सीमा पुत्री अब्दुल अजीज कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीमा के पिता ने कोतवाली नगर में अपने पुत्र सलमान और उसके दोस्त इरशाद को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया था कि आरोपी सलमान ने घर पहुंचकर परिजनों से पांच लाख रुपये मांगे और पैसे नहीं देने पर सलीम की हत्या कर दी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी सलमान ने बहन सीमा के अवैध संबंधों के कारण हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि उसकी बहन सीमा के उसके ही दोस्त इरशाद से अवैध संबंध थे। इसका कई बार विरोध किया गया था। बहन के न मानने पर उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि रिपोर्ट में दर्ज दूसरे आरोपी का पूरे घटनाक्रम में कोई रोल सामने नहीं आया है। इरशाद को क्लीन चिट दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें