फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूतवी के विकलांग बोगी में चले लात-घुसे

Sat, 24 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग पर जम्मूतवी एक्सप्रेस में विकलांग बोगी में सीट को लेकर दो यात्रियों के परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों परिवारों के बीच जमकर लात-घुसे चले। स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार को जम्मू से राउरकेला जा रही जम्मूतवी एक्सप्रेस के विकलांग डिब्बे में धनंजय पत्नी नीलम और अजय पत्नी के साथ सफर कर रहे थे। एक दूसरे का विकलांग सर्टिफिकेट देखने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लात घूंसे चलने शुरू हो गए।

सुबह करीब सात बजे जंक्शन स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों को शांत कराया और हिदायत देकर छोड़ दिया। जीआरपी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि दोनों तरफ से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी थी, इस लिए चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें