फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दोस्त के साथ मिलकर जेठ ने किया रेप’

Fri, 24 Mar 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन

विज्ञापन
स्याना कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अविवाहित जेठ और उसके साथी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। जेठ ने मायके से ले जाते समय घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पूरे दिन थाने पर बैठाने के बाद पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी सिटी ने मामले की    जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

स्याना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसपी सिटी को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 17 जून 2010 को जनपद हापुड़  कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था
विज्ञापन


लेकिन पति समेत ससुराली अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते थे। आए दिन प्रताड़ित करने के चलते महिला दो पुत्रों के साथ पिछले तीन माह से मायके में रह रही थी।

20 मार्च को जेठ (अविवाहित) अपने पड़ोसी को लेकर आया। गांव में काफी लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में जेठ ने आश्वासन दिया कि उसने अपने भाई को समझा दिया है। वह आगे से मारपीट नहीं करेगा। महिला का आरोप है कि स्याना से निकलने के बाद हापुड़ रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे तो जेठ ने बाइक बाग की तरफ मोड़ दी।
विज्ञापन


आरोप है कि बाग में उसके साथ जेठ और उसके साथी ने रेप किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने परिजनों के साथ स्याना कोतवाली पर तहरीर दी। पूरे दिन थाने में बैठने के बाद भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें