फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका-ए-वारदात पर आरोपियों से पूछताछ

Sun, 21 Aug 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप की जांच कर रही सीबीआई टीम रिमांड पर लिए तीन आरोपियों को लेकर शनिवार दोपहर मौका-ए-वारदात पर पहुंची। करीब 20 मिनट तक टीम आरोपियों से वारदात के बारे में पूछताछ करती रही।
विज्ञापन


हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें तीन आरोपी रईस, जबर सिंह और शाबेज को पुलिस ने एक अगस्त में जेल भेजा था। जबकि सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को नौ अगस्त में जेल भेजा था।

मामला सीबीआई के सुपुर्द होने पर शुक्रवार को टीम ने केस से जुड़े दस्तावेज लिए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार शाम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सीबीआई टीम ने शुक्रवार रात नौ बजे जेल से बाद में जेल गए तीन आरोपी सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को तीन दिन की रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद टीम तीनों आरोपियों को लेकर रात में ही घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शनिवार सुबह 11 बजे भी टीम तीनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची।

टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास आरोपियों को घुमाती रही। टीम ने आरोपियों ने 29 जुलाई की रात हुई वारदात के बारे में घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद टीम वापस आरोपियों को लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची।

सस्पेंड हुए पुलिस अफसर जल्द होंगे तलब
हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम जल्द ही उन पुलिस अफसरों और कर्मियों से पूछताछ करेगी जो लापरवाही और दोषपूर्ण कार्यशैली पर सस्पेंड कर दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सस्पेंड हुए कुछ पुलिसकर्मियों को पूछताछ के लिए नोटिस भी मिल गया है।

मालूम रहे कि गैंगरेप की वारदात के बाद लापरवाही के चलते एसएसपी समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड हो चुके हैं। 30 जुलाई को तत्कालीन एसओ कोतवाली देहात रामसेन सिंह को तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने सस्पेंड किया था।

31 जुलाई को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी सिटी राममोहन सिंह, सीओ सिटी हिमांशु गौरव को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद डीआईजी ने कंट्रोल रूम इंचार्ज, भूड़ चौकी प्रभारी समेत करीब पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था।

गेस्ट हाउस में दिनभर तलब किए जाते रहे पुलिसकर्मी
हाईवे कांड को सुलझाने के लिए सीबीआई अफसरों ने जिले में डेरा डाल दिया है। अस्थायी रूप से सीबीआई अफसरों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस को ही अपना कैंप कार्यालय बनाया हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को भी पुलिस अफसर और कर्मचारी दिनभर गेस्टहाउस के ही चक्कर लगाते रहे। गेस्ट हाउस पहुंच रहे अफसर और कर्मियों के चेहरे पर शिकन साफ देखी जा रही थी।

रईस की रिमांड न लेने पर फंस सकती है पुलिस
गैंगरेप मामले में गिरफ्तार सुतारी निवासी रईसुद्दीन उर्फ रईस को रिमांड पर न लेने के आरोपों से घिरी पुलिस अब कटघरे में खड़ी है । मालूम रहे कि वारदात के बाद पुलिस ने रईस के साथ शावेज और जबर सिंह को गिरफ्तार किया था।

9 अगस्त को शावेज और जबर सिंह को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी। रईस को रिमांड पर न लेने की वजह पुलिस अफसर पहले तो क्रास क्वेश्चनिंग के लिए बाद में रिमांड लेने का तर्क दे रहे थे। बाद में पता चला कि तबियत खराब होेने के कारण ऐसा किया गया।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें