फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को बस ने कुचला, तोड़फोड़-हंगामा

Sat, 02 Jan 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला, जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के पीछे-पीछे सड़क पार कर रहे छह वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया, जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को बचाने के लिए महिला जैसे ही मुड़कर दौड़ी पैर उलझने से गिरकर लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों दौड़े तो आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर बस को क्षतिग्रस्त कर औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने जब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया ग्रामीण सड़क पर डटे रहे। करीब ढाई घंटे बाद जब पता चला कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी हो गई तो ग्रामीण सड़क से हटे। जाम लगने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर प्रेमनगर निवासी प्रताप की पत्नी पूनम अपने छह वर्षीय बेटे गौरव के साथ सड़क पार कर रही थीं।

तभी औरंगाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार निजी बस ने गौरव को कुचल दिया, जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए पूनम दौड़ी तो पैर उलझने से गिरकर लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन


पूनम के सिर में भी गंभीर चोटे आई हैं। हादसे के बाद आरोपी बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ डाले।

फिर चालक की गिरफ्तारी व आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी होने पर ही जाम खोला।

कोतवाल हरीश भदौरिया का कहना है कि गौरव के ताऊ सुनील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, गंभीर
स्टेशन पर एचएडी ट्रेन शनिवार सुबह आठ बजे सवार होते समय पैर फिसलने से एक मुसाफिर घायल हो गया। घायल को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ककोड़ क्षेत्र के खाजपुर गांव नानक (35) पुत्र बनवारी चोला स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिएएचएडी ट्रेन में सवार हो रहा था। तभी ट्रेन चल पड़ी, जिससे उसका पैर फिसल गया। नानक काफी दूर तक प्लेटफार्म पर घिसटता रहा।

यात्रियों ने शोर भी मचाया लेकिन वह एक खंभे से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन आधे घंटे में स्टेशन पर पहुंचे और नानक को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाइक से गिरकर बच्चे की मौत
शिकारपुर निवासी सोरन शुक्रवार को पत्नी विमलेश और डेढ़ वर्षीय बेटे रमित के साथ बाइक से खुर्जा गए थे। देर शाम वह बाइक से पत्नी और बच्चे को लेकर घर लौट रहे थे।

बगराई गांव के पास अचानक धचका लगने से डेढ़ वर्षीय रमित विमलेश के हाथ से छूटकर सड़क पर गिर गया। बेहोशी की हालत में बच्चे को लेकर वह नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रमित को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं, वहीं, सलेमपुुर थानाक्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव चितसौन के पास मैजिक और कार में टक्कर हो गई। जिसमें मैजिक सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार मौके पर छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें