फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने कपड़ा व्यवसायी को लूटा

Sat, 23 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया थाने के ठीक सामने बस से उतरे कपड़ा व्यवसायी से दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इस लूटपाट की वारदात को संदिग्ध मान रही है। पीड़ित के अनुसार गांव निवासी इमरान कपड़े का कारोबार करते हैं।

शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे वह दिल्ली से बकाया राशि वसूली कर अपने घर जाने के लिए थाने के सामने बस से उतरे। जैसे ही दो कदम चले दो बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने इमरान को घेर लिया।

इसके बाद तमंचे के बल पर आरोपियों ने इमरान के पास से 25 हजार रुपये नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने इमरान कर दी। फिर  जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


घायल पीड़ित कपड़ा व्यवासायी थाने में पहुंचकर वारदात की तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें