फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा को सम्मोहित कर जेवरात लूटे

Sun, 11 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दो शातिरों ने एक विधवा महिला को सम्मोहित करके महिला से जेवरात व मोबाइल ठग लिया। महिला को ठगी का पता जब तो तब तक शातिर भाग चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  पन्नी नगर निवासी अनीता पत्नी स्व. नरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 9 सितंबर 2016 की सुबह 10 बजे के करीब अपनी आंखों के इलाज के लिए डॉ. रिंकी शर्मा के यहां आई थी। डॉक्टर अपने क्लीनिक पर नहीं बैठने के कारण पैदल ही घर जा रही थी। मोहन अस्पताल के पास दो व्यक्तियों ने अपनी बातों में उलझा लिया।

दोनों ने महिला के दिमाग को अस्थिर करके गले की चेन, मोबाइल, कानों के कुंडल, पर्स व एक हजार रुपये ठग लिए। ठगी करने के बाद दोनों शातिर भाग खड़े हुए। थोड़ी देर बाद दिमाग स्थिर हुआ तो ठगी का अहसास हुआ। महिला ने फौरन ही सूचना पुलिस को दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि करीब एक माह पहले ऊपरकोट चौकी के निकट भी एक महिला से दो लोगों ने सम्मोहित कर जेवर-नगदी लूट ली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें