फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी पर किए फावड़े से वार, खुद भी फंदे पर झूला

Tue, 31 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर पुल‌िस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीछट सुजानपुर गांव में अवैध संबंध के शक में ग्रामीण ने अपनी पत्नी पर फावड़े से कई वार कर दिए। फिर उसे मरा समझकर खुद फंदे पर झूल गया। बच्चों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर बेटी को देखने आ रहे पिता की रास्ते में ही हार्टअटैक से मौत हो गई। महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।


बीछट सुजानपुर गांव निवासी देशराज (45) अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, देशराज अपनी पत्नी गुड्डी (40) पर अवैध संबंध का शक करता था। इसको लेकर आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। देशराज का बड़ा बेटा मोनू (19) बीटेक का छात्र है जबकि बेटी सोनम (16) और छोटा बेटा पुनीत (14) 12वीं में पढ़ते हैं।

बच्चों ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे तीनों घर से बाहर गए थे। घर लौटे तो देखा कि आंगन में मां गुड्डी खून से लथपथ पड़ी हुई हैं। बच्चे गुड्डी को गंभीर हालत में लेकर बुलंदशहर के निजी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाकर देखा तो देशराज की लाश ऊपर के कमरे में फंदे पर लटकी हुई है।
विज्ञापन


बच्चों ने पुलिस को बताया कि अवैध संबंध के शक में पिता देशराज ने मां गुड्डी पर फावड़े से हमला कर दिया। बाद में खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। देशराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें