फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से नाराज पत्नी ने लगाई आग, गंभीर

Sun, 24 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मऊखेड़ा गांव में पति से नाराज पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग से लिपटी पत्नी को बचाने में  पति भी झुलस गया। झुलसी हालत में दोनों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मऊखेड़ा निवासी योगेश ने बताया कि वह कार पर ड्राइवरी करता है। करीब छह माह पहले उसकी शादी पूजा से हुई थी। शादी के बाद दोनों प्रेम से रह रहे थे। योगेश ने बताया कि शनिवार देर रात वह गाड़ी चलाकर घर लौटा था। रविवार सुबह घर पर सो रहा था। तभी पत्नी आई और उसे जगाने लगी।

योगेश ने पूजा से थोड़ी देर बाद उठने के लिए कहा। इस पर पूजा नाराज हो गई। कुछ ही देर में कमरे से चीखने की आवाज और लपटें दिखाई दीं। योगेश देखा कि पूजा आग की लपटों से घिरी हुई थी। योगेश ने उसे बचाने की कोशिश की जिसमें वह भी बुरी तरह झुलस गया। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया।  नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें