भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी और उनकी बेटी के लिए कहे गए अपशब्दों से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं बसपा नेताओं के खिलाफ विरोध जताकर प्रदर्शन किया। नगर में प्रदर्शन के बाद हॉस्पिटल तिराहे पर बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला जलाया।
मेंहदावल कस्बे के शीतला माता मंदिर पर भाजयुमो कार्यकर्ता जुटे और भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की बेटी और पत्नी के प्रति बसपा नेताओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान प्रयोग किए गए अपशब्दों पर नाराजगी जताई गई। जिलामंत्री राजन सिंह ने कहा कि बसपा मुखिया मायावती नारी होते हुए भी नारी का अपमान कर रही हैं। उनके दल के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जिस प्रकार एक बच्ची के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।
सड़कों पर जिस तरह गुंडागर्दी की गई उससे एक बेटी ही नही पूरे प्रदेश के लोगों का अपमान किया गया। एक नारी होने के बावजूद मायावती द्वारा दोषी नेताओं पर कार्रवाई की जगह उन्हें संरक्षण देना नारी समाज का अपमान है। इसके बाद कार्यकर्ता बैनर व तख्ती के साथ शीतला माता मंदिर से बहबोलिया चौराहा, अंजहिया बाजार, उत्तरपट्टी, ठाकुरद्वारा होते हास्पिटल तिराहे पर स्थित बस स्टैंड पर पहुंचकर बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आशीष सिंह, दिवाकर सिंह, गोरख निषाद, हरिकेश तिवारी, धर्मेंन्द्र, मुकेश सिंह, विजय पांडेय, दीपक शुक्ला, अश्वनी राय, वीरेंन्द्र यादव, आनंद पांडेय, राहुल राय, शिवम जायसवाल, विकास अग्रहरि, विश्वराज मौजूद रहे।