फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में पति ने दो लोगों के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप

Tue, 26 Jun 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा (बुलंदशहर)
विज्ञापन
car gang rape
विज्ञापन

अलीगढ़ स्थित कोर्ट से अपहरण कर पति समेत तीन लोगों ने चलती कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में हाईवे पर फेंककर चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोनों साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मेरठ क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर के मुताबिक 2013 में उसकी शादी अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज को लेकर ससुराल में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। तभी से वह मायके में रहकर पति से तलाक का मुकदमा अलीगढ़ कोर्ट में लड़ रही है।

23 जून को वह मुकदमे की पैरवी के लिए अलीगढ़ कोर्ट में आई थी। जहां उसका पति मिला और फैसला करने की बात कहते हुए उसे कार में बैठा लिया। कार में उसके दो दोस्त भी थे। आगे बढ़ने के बाद पति ने उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पति और उसके दोनों दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और हाईवे पर एक ढाबे के पास फेंक कर भाग गए। एसपी देहात रहीश अख्तर का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें