फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: महिला ने चिकन करी में मिलाया जहर, भाई समेत चार लोगों की मौत

Tue, 26 Jun 2018 12:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के सिवकासी शहर में एक महिला ने चिकन करी में जहर मिलाकर अपने भाई समेत चार लोगों को मार दिया है। मामले पर सोमवार को पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का इरादा केवल अपने भाई को मारना था लेकिन अकस्मात रूप से उसने उसके तीन दोस्तों की भी जान ले ली। दरअसल उसका भाई बहन के हाथ की बनी चिकन करी शराब के साथ खा रहा था और उसके तीन दोस्तों ने भी इस दौरान उस जहरीली करी का सेवन कर लिया।

विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि चार व्यक्तियों की मौत की खबर मिलते ही मृतकों के एक दोस्त से पूछताछ की गई। जिसके बाद उन्हें पता चला कि चारों ने एक महिला द्वारा बनाई गई चिकन करी का सेवन किया है।

इसके बाद उस महिला से भी पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका इरादा केवल अपने भाई को मारना था। उसने बताया कि वह एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के साथ संबंध में थी और उसका भाई इस बात का विरोध करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला के भाई की मौत घर पहुंचने के बाद हुई जबकि उसके अन्य तीन दोस्त पास के ही एक गार्डन में रविवार को मृत पाए गए। पुलिस ने महिला समेत प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को हिरास्त में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें