फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए लूटते थे वाहन

Sat, 21 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
ककोड़ पुलिस की गिरफ्त में वाहन लुटेरे। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
महंगे मोबाइल, ब्रांडेड कपड़ों का शौक पूरा करने के लिए तीन युवक वाहन लुटेरे बन गए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सरगना सहित तीनों आरोपियों को लूट की बाइक के साथ दबोच लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कार भी बरामद किया है। आरोपी आठवीं पास हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वीके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस दस्तूरा मोड़ पर वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर बाइक के कागजात मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सकें। संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो बाइक लूट की निकली।

आरोपियों की पहचान प्रशांत पुत्र सतेंद्र, अक्षय पुत्र मुकेश, विकास पुत्र सुभाष निवासी औलीना गांव थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बाइक 28 दिसंबर को गांव चंद्रावली थाना जहांगीरपुर निवासी प्रमोद कुमार से सुनपेड़ा के पास से लूटी थी।
विज्ञापन


वहीं, 10 जनवरी को बदमाशों ने कासना जनपद गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली जैतपुर निवासी प्रवीन कुमार चौधरी की कार लूटी थी। बदमाशों की निशानदेही पर लूट की कार भी बरामद कर ली गई है। वीके मिश्रा ने बताया कि आरोपी प्रशांत फरीदाबाद स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करता है।

उसने गांव के अक्षय, विकास को अपने साथ मिलाकर गैंग बनाया था। तीनों को महंगे मोबाइल, और ब्रांडेड कपड़े पहने का शौक था। इसी शौक को पूरा करने के लिए आरोपी वाहनों की लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें