फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स के खाते हैक कर निकाले 55 हजार

Sun, 14 Feb 2016 12:49 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जोसफ इंटर कालेज के तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं के बैंक एकाउंट हैक कर 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ितों को इसका पता मोबाइल पर निकासी का मैसेज आने पर चला।
विज्ञापन


पीड़ितों ने स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों और पूलिस के आला अफसरों से की । आला अधिकारियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आनन फानन मे मुकदमा दर्ज कर हैकरों की तलाश शुरू कर दी है।


जिले के एक मात्र आईसीएसई बोर्ड के सेंट जोसफ इंटर कालेज की में कार्यरत करीब दौ सौ कर्मचारियों का वेतन नगर के केनरा बैंक के माध्यम से दिया जाता है। शिक्षिका भावना शर्मा, चेतना गर्ग व शिक्षक नितिन पटेल के भी इसी बैंक में एकाउंट है।
विज्ञापन


इन तीनों ने संयुक्त रूप से पुलिस व बैंक प्रबधंक को दिये शिकायती पत्र में एकाउंट हैक कर लगभग 55 हजार रुपये निकालने जाने का आरोप लगाया।

बताया कि पिछले दो दिन के अंदर भावना शर्मा के खाते से 14460, नितिन पटेल के 21460 व चेतना गर्ग के खाते से 18799 रुपये कम हो गए। पीड़ितों ने बताया कि पहले हैकरों ने तीनों के एकाउंट से दस-दस रुपये निकाले फिर बाद मे बड़ी रकम निकाली ।
विज्ञापन


बेंलेस कम होने का पता उन्हें मोबाइल पर बैंक का मैसेज मिलने पर  पता चला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें