फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया

Thu, 12 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली चंदेरू गांव में टॉवर के विवाद में असलम साथियों के साथ भाई अकरम के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी तफसील अहमद ने बताया कि इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा ले गई। पुलिस पीड़ित अकरम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

वहीं, अकरम ने बताया कि वह अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिशियन है। उनके घर में बीएसएनएल का टॉवर लगा हुआ है। उसका भाई असलम टॉवर से होने वाली इनकम को हड़पना चाहता है। विरोध करने के कारण वह उससे रंजिश रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें