दिल्ली जाने के लिए जिद कर रहे 12वीं के छात्र
ने दादा की डांट से नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
जीआरपी ने
परिजनों के कहने पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सौंप दिया। परिजनों ने
बुधवार शाम छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, शिवम
(18) पुत्र अरविंद अग्रवाल कुबेर इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र था।
अरविंद अग्रवाल बड़ा बाजार में जनरल स्टोर चलाते हैं।
बताया जा रहा है कि
बुधवार सुबह शिवम अपने दादा नंद लाल के साथ दिल्ली जाने के लिए जिद कर रहा
था। लेकिन नंदलाल ने उसे दिल्ली जाने से मना कर दिया।
इस बात से गुस्सा
होकर शिवम बुधवार सुबह करीब 9 बजे परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल
गया। इसके बाद धर्मपुर रेलवे स्टेशन और डिबाई रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के
आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने
परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
जीआरपी ने परिजनों के कहने पर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। देर शाम शिवम के
शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।