देहात क्षेत्र के गांव असगर पुर में गोकशी की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए। काफी पूछताछ करने के बाद भी मौके पर कुछ नहीं मिला।
शनिवार को देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि असगरपुर गांव में गोवशों का कटान हो रहा है। सूचना मिलते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन वहां कुछ भी नहीं पाया गया।
उधर, गोकशी की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस और हिंदू संगठन के लोगों ने गांव के जंगल और आसपास क्षेत्र में काफी तलाश की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।
ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम वापस लौट आई। तब कहीं जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि गोवंश काटने की सूचना उन्हें मिली थी। सूचना के आधार पर गांव जाकर जांच पड़ताल की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। ऐसे में सूचना झूठी पाई गई।