फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप

Tue, 01 Mar 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव में 12 वर्ष की बच्ची के साथ गांव के तीन युवकों ने घर में घुसकर गैंगरेप किया। वारदात के समय मासूम घर में अकेली थी।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर खेल रहा भाई घर पहुंचकर दरवाजा बंद देखा तो शोर मचाया। इससे गुस्साए आरोपियों ने बाहर निकलकर उसकी पिटाई कर भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट भरता है। सोमवार शाम वह काम पर गया था। उसका एक बेटा मोहल्ले में खेल रहा था जबकि पत्नी पड़ोस में गई थी।

घर पर 12 साल की बच्ची अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर गांव के तीन युवक मुस्तफा, आरिफ और नवाब मौका पाकर उसके घर में घुस गए। फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इसी बीच उसका बेटा घर पर पहुंच गया। जब उसने अंदर से दरवाजा बंद देखा तो शोर मचा दिया।

इसके बाद आरोपियों ने दरवाजा खोल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने बच्चे की भी बुरी तरह पिटाई कर दी। हंगामा सुनकर घर लौटी मां को लहूलुहान हालत में बच्ची ने आपबीती बताई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजवा दिया। मंगलवार दोपहर बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


चौकी क्षेत्र के गांव में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बच्ची का मेडिकल कराकर पीड़ित पिता की तहरीर पर मुस्तफा, आरिफ और नवाब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
रामनिवास-चौकी प्रभारी, नई मंडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें