फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी के थोक व्यापारी से बाइक व 20 हजार लूटे

Mon, 06 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पूठी नसीराबाद गांव के पास रविवार देर रात बाइक से उधारी वसूली कर स्याना लौट रहे घी के थोक व्यापारी से नकाबपोश बाइकर्स ने हथियार के बल पर 20 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी की पिटाई कर बाइक भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

स्याना निवासी राजीव रस्तोगी घी के थोक व्यापारी हैं। रविवार रात खानपुर और औरंगाबाद से उधारी के रुपये वसूल कर लौट रहे थे। तभी बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित पूठी नसीराबाद के पास औरंगाबाद की ओर से आए नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में डंडा मारकर रुकवा लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर 20 हजार रुपये की नकदी, 40 हजार का चेक, मोबाइल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के मुंह पर पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। बाद में बदमाश बाइक को भी छीनकर ले गए। पीड़ित व्यापारी ने 100 नंबर पर पुलिस को वारदात की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वारदात की सूचना मिलते ही औरंगाबाद के भी सैकड़ों व्यापारी थाने पर पहुंचे। पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

बाइक सवार दंपति से नकदी-जेवर लूटे
 ततारपुर गांव के पास बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 52 हजार रुपये और महिला के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से उसे घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बीबीनगर थाना क्षेत्र के चौक निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र हीरा लाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पत्नी स्नेहा शर्मा के साथ वह खैरपुर थाना सलेमपुर से बीबीनगर के लिए बाइक से निकले थे। जब दोनों इमलिया से धमैड़ा जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो पीछे से बिना नंबर की एक बाइक से युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर तमंचे के बल पर रोक लिया।

इसके बाद पर्स में रखे 48 हजार रुपये व कागज लूट लिए। फिर स्नेहा को जान से मारने की धमकी देकर उससे कानों के कुंडल, गले की चेन, तीन अंगुठियां, चार हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी राजीव रस्तोगी की तहरीर पर लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। लूट गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। -आलोक कुमार ट्रेनी सीओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें