दो दिन पूर्व नारेबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए पथराव के मामले में सुलह कराने के लिए नेताओं का कोतवाली में दिनभर जमावड़ा लगा रहा। वहीं आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस ने दबिश दी। मंगलवार की रात काली का जुलूस देखकर लौट रहे लोगों द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये जाने पर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया था।
विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गये थे। मामले में पुलिस की ओर से 9 लोगों को नामजद तथा दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से दोनों पक्षों के लोग सुलह कराने के प्रयास में जुटे हैं।
बुधवार रात और गुरुवार को पूर्व विधायक महेंद्र बाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य पंकज प्रधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू चौधरी आदि नेता जमे रहे। सीओ चंद्रधर गौड़ का कहना है कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।