फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए चार नाबालिगों ने मासूम को किया अगवा, गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
 50 हजार रुपये की फिरौती के लिए मकान मालिक के दो नाबालिग बेटों ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर किराएदार के ढाई साल के बेटे को अगवा कर लिया। आरोपियों ने मासूम के मुंह पर टेप लगाकर उसे बैग में बंद कर कब्रिस्तान की झाड़ियों में छिपा दिया।
विज्ञापन


आरोपी के छोटे भाई से मिले सुराग पर पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को दबोचकर कब्रिस्तान से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मूलरूप से जहांगीराबाद निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह दनकौर के बिहारीलाल इंटर कॉलेज में क्लर्क हैं।

उनके दो बेटे दीपांशु (13) व हिमांशु (ढाई वर्ष) हैं। बड़ा बेटा कक्षा छह में जबकि छोटा बेटा यूकेजी में पढ़ता है। वह पिछले छह साल से पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ सिकंदराबाद में किराए के मकान में रहे हैं। बीते चार साल से वह नगर के ज्ञानलोक में एक व्यक्ति के मकान में किराएदार हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम पांच बजे उनका छोटा बेटा हिमांशु घर के बाहर से अचानक गायब हो गया। काफी तलाशने के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान मकान मालिक के छोटे बेटे ने बताया कि उसने हिमांशु को अपने बड़े भाइयों के साथ देखा था।

कोतवाल ने जब दोनों भाइयों से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 50 हजार रुपये की फिरौती के लिए हिमांशु को अगवा किया है। वह हिमांशु को चॉकलेट देकर अपने साथ ले गए। रास्ते में कोई हिमांशु को पहचान न सके इसलिए उन्होंने उसे मुखौटा पहना दिया।

उन्होंने हिमांशु के मुंह पर टेप लगाकर उसे बैग में बंद कर सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर आरके एंक्लेव के पास स्थित कब्रिस्तान में छिपाया है। पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों की निशानदेही पर हिमांशु को बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से एक बैग रस्सी, टेप, कपड़ा, बिस्कुट, टॉफी, मुखौटा भी बरामद किया है। पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें