फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त से पीछा छुड़ाने को ‘लुटवाई’ कार

Tue, 29 Dec 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन की किस्त से पीछा छुड़ाने के लिए एक युवक ने कार लूट का ड्रामा रच दिया। लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने एक घंटे में ही कार को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला तो पुलिस ने पीड़ित युवक और उसके मामा को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार तिलडेरी निवासी संजय ने लोन पर कार खरीदी थी।

कुछ दिनों बाद संजय ने बकाया किश्तों के समय पर जमा करने के आश्वासन पर गाड़ी दोस्त को बेच दी। संजय के दोस्त ने गाड़ी किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दी।

गाड़ी की किस्त समय से जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी ने संजय को नोटिस जारी किया। जोखाबाद चौकी प्रभारी प्रभात बालियान ने बताया कि फाइनेंस कंपनी की सख्ती से बचने के लिए संजय ने अपने मामा दुर्गेश और एक अन्य आरोपी जीतू के साथ मिलकर सोमवार देर शाम कार की फर्जी लूट का ड्रामा रचा।
विज्ञापन


सूचना पर चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के संदिग्ध लगने पर तस्दीक गई तो मामला फर्जी निकला। पुलिस ने फर्जी सूचना देने के आरोप में संजय व दुर्गेश को हिरासत में ले लिया है। संजय की निशानदेही पर कार भी बुलंदशहर से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें