फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित को बचाने में खुद बहने लगे थे पांचों भाई

Mon, 27 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा की लहरों को देख मन स्नान के लिए मचला तो ललित अपने छहों भाइयों में सबसे पहले गंगा में उतर गया। गहराई का अंदाजा नहीं लगा तो वह गहरे पानी में पहुंच गया। वहां बहाव तेज था, कुछ देर में वह डूबने-उतराने लगा। यह देख गंगा में स्नान के लिए उसके पीछे आ रहे पांचों भाई उसे बचाने के लिए लपके।

वहां बहाव इतना तेज था कि भाई का हाथ पकड़ने से पहले ही पांचों भी बहने लगे। तेज लहरों में उन्हें डूबते देख मोटरबोट चालक हरिओम शर्मा और अजय तथा नाव चालक महीपाल गिहारा एक्शन में आ गए।
विज्ञापन


खुर्जा के अस्पताल रोड निवासी बरिष्ठ भाजपा नेता भगवान दास सिंघल के तीन बेटे नितेश,  लवेश, मुधर उनके भाई लक्ष्मी सिंघल के दो बेटे मोहित, रोहित    तथा दूसरे भाई कंछीमल का बेटा ललित रविवार को गंगा स्नान करने गंगाघाट गए थे

स्नान के  दौरान डूबने पर नाव चालकों ने लवलेश, नीतेश, मधुर और रोहित को बाहर निकाल लिया लेकिन ललित(35) व मोहित(30) का पता नहीं चला। कुछ घंटों की तलाश में ललित नया घाट ठोकर के पास मरणासन्न अवस्था में मिला।

उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित की तलाश की जा  रही है।

मां-बाप का एक मात्र सहारा था ललित

 मां-बाप का इकलौता ललित घर का एक मात्र सहारा था।  पिता कंछीमल की घर के पास ही मेडिकल स्टोर की दुकान है। जहां पिता के साथ ललित भी दुकान पर बैठता था। पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़कर वह इस दुनिया से चला गया। ललित का शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। घर में कोहराम मचा देख ललित के दोनों मासूम बच्चे समझ नहीं पा रहे कि आखिर क्या हुआ। जैसे ही ललित का शव पहुंचा परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गंगा नदी में डूबे भाजपा नेता के दूसरे भाई लक्ष्मी सिंघल के बेटे मोहित का कोई पता न चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मेरठ से लौटे विधायक
जब भाजपा विधायक संजय शर्मा को गंगा में छह भाइयों के डूबने की सूचना मिली तो वे मेरठ में थे। वे तत्काल अपना कार्यक्रम निरस्त कर अनूपशहर लौटे और पीड़ित परिजनों से मिले। उन्हें सांत्वना दी और एसडीएम को पीएसी के गोताखोर बुलाकर लापता मोहित की तलाश कराने के आदेश दिए।

उन्होंने चार भाइयों  को बचाने वाले हरिओम शर्मा, अजय व महीपाल गिहारा को सम्मानित किए जाने के निर्देश एसडीएम को दिए।  विधायक संजय शर्मा ने स्थानीय नावचालकों को गोताखोर का प्रशिक्षण दिए जाने व उनका सामूहिक बीमा कराने का प्रस्ताव भी तैयार करने का निर्देश भी एसडीएम को दिया है।

नरौरा में चार युवक डूबे, नाविकों ने बचाए
गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में पहुंचे चार युवकों का स्थानीय नाविकों ने सकुशल बचा लिया।  ये लोग स्नान के दौरान गहरे पानी में पहुंच गए थे। गांधीघाट के नाव ठेकेदार महावीर सिंह निषाद ने बताया कि रविवार को घाट पर अलग-अलग स्नान कर रहे युवक सोनू और गौरव निवासी श्यावली के अलावा 

पंकज निवासी अरनियां और टेक सिंह निवासी अलीगढ़ गहरे पानी में पहुंचने पर तेज बहाव में बहने लगे। उन्हें डूबते देख लोगों ने शोर मचाया तो वहां मुस्तैद नावों पर मौजूद तैराक प्रशांत निषाद, राहुल कुमार, मोना सिंह, योगेश निषाद व महेश निषाद ने चारों को निकाल लिया।

चैत्र अमावस्या पर घाटों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
तहसील प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 मार्च 2017 में होने वाले चैत कृष्ण अमावस्या गंगा स्नान को लेकर नगरपालिका परिषद ने गंगा स्नान घाटों पर बेरीकेटिंग लगाई जाएगी। पांच नाव और दस गोताखोरों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


एक नाव और दो गोताखोर घाट पर पहले से ही तैनात हैं। आवश्यकता पड़ने पर कुछ नाव और गोताखोरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। मेला क्षेत्र में गंगा घाटों पर दस सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें