फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान-गोदाम में आग, आधे शहर की बत्ती गुल.

Fri, 13 Nov 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के लाल तालाब इलाके में गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट के चलते जूतों की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान के ऊपर बने गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मिलकर पड़ोस की दो दुकानों को खाली कराकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

आग लगते ही 132 केवीए बिजलीघर से ब्रेकडाउन कर दिया गया। शुक्रवार शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि मोती बाग के निकट रहने वाले विक्रांत पुत्र राजेंद्र कुमार की लाल तालाब के निकट कुंदन लाल एंड संस के नाम से जूते की दुकान है।
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब 1 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। फौरन ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना कर दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान से शुरू हुई आग ऊपर गोदाम तक पहुंच गई।

नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि एसएसआई कमलेश शुक्ला और एसआई डीपी सिंह ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से दुकान के निकट न्यू दूल्हा घर और रामा बुक डिपो दुकानें खाली कराईं।

इसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। दमकल कर्मियों ने करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान और गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गया। भारी नुकसान के चलते परिवार सदमे में डूबा हुआ है।

आग की सूचना मिलते ही ऐहतियात के तौर पर ब्रेकडाउन कर दिया गया। 132 केवीए भूड़ बिजलीघर से हुए ब्रेकडाउन के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

शुक्रवार शाम करीब छह बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। करीब 16-17 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से त्योहार पर लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई।

एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारण एहतियात के तौर पर ब्रेकडाउन किया गया। शुक्रवार शाम को आपूर्ति सुचारु कर दी गई।

आधे घंटे तक मौत से जूझती रहीं सात जिंदगियां
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि दुकान के निकट दीपक गुप्ता का मकान है। जिस समय आग लगी उस समय पूरा परिवार सो रहा था।

आग की लपटों के बीच उठा धुंआ उनके घर में घुस गया। हादसे के समय उनके घर में उनकी माता, पत्नी और चार बच्चे थे। धुंए में घुटन के चलते वह मदद के लिए चिल्ला रहे थे।

आग लगने से उनके मकान की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। खुद मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने टीम के सदस्यों के साथ सीढ़ी के सहारे भवन में दाखिल होकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें