फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 29 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
टीजीटू के खिलाफ एफआईआर - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
विभागीय राजस्व के गबन के मामले में आरोपी टीजीटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक्सईएन की तहरीर पर अगौता थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले में टीजीटू को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के स्याना खंड के अंतर्गत पवसरा बिजलीघर पर तैनात टीजीटू मनोज कुमार के नाम जारी हुई रसीद बुकों पर करीब 17 लाख रुपये के राजस्व का गबन कर लिया गया। न तो यह पैसा और न ही रसीद बुक विभाग में जमा की गई। पहले तो अफसर मामले को दबाते रहे। बाद में मामला खुलने के बाद विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया।

टीजीटू द्वारा बताया जा रहा था कि बिजलीघर पर ही तैनात एक संविदाकर्मी के पास रसीद बुक थी। यह संविदाकर्मी रसीद बुकों पर आए राजस्व को लेकर भाग गया। अफसरों ने टीजीटू को सात दिन में राजस्व जमा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन सात दिन में महज चार लाख रुपया ही जमा हो सका था। राजस्व जमा नहीं करने पर टीजीटू को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


अब एक्सईएन स्याना राकेश मोहन की तहरीर पर अगौता थाने में आरोपी टीजीटू मनोज कुमार के खिलाफ विभागीय राजस्व गबन की एफआईआर दर्ज की गई है। एक्सईएन स्याना राकेश मोहन ने बताया कि टीजीटू मनोज कुमार को जारी रसीद बुकों पर आए राजस्व का गबन कर लिया गया था।
विज्ञापन


टीजीटू को पहले ही निलंबित किया जा चुका था। अगौता थाने में टीजीटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें