फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पर हत्या की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Mar 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रहमापुर स्यावली गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


बता दें कि रहमापुर स्यावली निवासी हरवेंद्र पुत्र राजपाल ने आरोप लगाया था कि छह मार्च की देर शाम गांव के ही धर्मवीर व ओमवीर पुत्रगण जवाहर सिंह, राहुल पुत्र धर्मवीर तथा करणवीर पुत्र जयवीर हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए थे।

इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की थी। लेकिन गोली उनकी भाभी बाला पत्नी इन्द्रपाल को लग गई थी।  एसओ मनोज पाठक ने बताया कि मामला संदिग्ध मालूम हो रहा है।
विज्ञापन


फिर भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें कि आपसी रंजिश के चलते दो वर्ष पूर्व भी मोहित और सुनील की हत्या हो चुकी है। इसमें हरवेन्द्र पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें