फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की साइकिल से कुचला पैर तो पिता को मार डाला

Sat, 19 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के आवास विकास सेकेंड कालोनी में एक बच्चे ने दूसरे बच्चे के पैर पर साइकिल चढ़ा दी तो घायल बच्चे के परिजनों ने साइकिल चलाने वाले बच्चे के पिता को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दोनोें हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आवास विकास कालोनी सेकेंड निवासी राजेंद्र कुमार (48) सुनारों वाली गली में कपड़ों में प्रेस करने का काम करता था। उनके चार बेटे हैं। बताया गया कि उनका बेटा हिमांशु शाम करीब सात बजे मोहल्ले में ही साइकिल चला रहा था। तभी पड़ोस के रहने वाले एक बच्चे का पैर साइकिल से कुचल गया।
विज्ञापन


घायल बच्चे ने घर जाकर अपने परिजनों को रोते हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात करीब सवा नौ बजे घायल बच्चे के बाबा और चाचा मौके पर पहुंच गए और राजेंद्र कुमार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


दोनों ने राजेंद्र को पीट-पीटकर मार डाला। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण बच्चों का झगड़ा बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें