फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फतेह का फतवा’ प्रोग्राम पर भड़का मुस्लिम समाज

Sat, 25 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एक टीवी चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम ‘फतेह का फतवा’ पर मुस्लिम समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है। शुक्रवार को जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती ने जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान मूल के लेखक तारिक फतेह को हिंदुस्तान का दुश्मन बताते हुए सीओ-एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

उनहोंने तारिक फतेह पर देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को नगर स्थित जामा मस्जिद पर जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठक बुलाई।
विज्ञापन


बैठक में शहर मुफ्ती मौलाना खालिद ने बताया कि पाकिस्तान मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने हाल में ही देश के एक टीवी चैनल पर प्रसारित फतेह के फतवा कार्यक्रम में इस्लाम पर झूठे इल्जामात लगाकर हिंदू-मुस्लिम को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके चलते मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। राष्ट्रीय चैनल पर तारिक फतेह के सात शो प्रसारित हो चुके है जिनमें इस्लाम पर अपमानजनक टिप्पणी की गई है। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों धर्म और समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करना है।
विज्ञापन


बैठक के बाद मौलाना खालिद, अनवर हुसैन खान, रफीक फड्डा,हाफिज रशीक, निजाम, आसिफ जमाली, अलाउद्दीन और डा.शान मोहम्मद ने सीओ चंद्रधर गौड़ और एसडीएम राहुल यादव को ज्ञापन सौंपकर तारिक फतेह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अफसरों ने सख्त कार्रवाई का यकीन दिलाया है।ॅ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें