फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के झगड़े में किसान को जलते अलाव में फेंका.

Sat, 09 Jan 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला, चोला
विज्ञापन
विज्ञापन
कादिलपुर गांव में शुक्रवार रात खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में दो किसानों ने अन्य किसान को जलते अलाव में डाल दिया। चीख पुकार सुनकर परिजनों के साथ ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसे किसान को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किसान कलुआ करीब 60 फीसदी झुलस चुका है। पीड़ित के भाई ने दो किसानों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात कादिलपुर निवासी किसान कलुआ उर्फ सुंदर पुत्र भीम सिंह ट्यूबवेल पर पानी लगाने गए थे, जहां पहले से ही गांव के धर्म सिंह पुत्र अमर सिंह तथा रिंकू पुत्र सूरजपाल अपने खेतों में पानी लगा रहे थे।
विज्ञापन


साथ ही दोनों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जला रखा था। इसी दौरान कलुआ ने भी अपने खेत में पानी लगाने की जिद कर दी। धर्म सिंह और रिंकू ने विरोध किया तो तीनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि इस दौरान गुस्साए धर्म सिंह और रिंकू ने कलुआ को जलते अलाव में डाल दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गए।

इस दौरान परिजनों ने 100 नंबर पर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस की मदद से कलुआ को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कलुआ करीब 60 फीसदी झुलस चुका है। उधर, कलुआ के भाई बबली ने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


कलुआ के भाई बबली ने दो किसानों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज करेगी।
विनोद कुमार, चोला चौकी इंचार्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें