फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग

Fri, 20 May 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के भगवानपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर अलग-अलग दो घटनाओं में मारपीट और फायरिंग हुई। गोली लगने से एक पक्ष के दो भाई घायल हो गए। वहीं ईंट के प्रहार से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। शुक्रवार देर शाम तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


भगवानपुर गांव निवासी मुन्नी शर्मा पत्नी गोपाल शर्मा और सोनू पुत्र विजयपाल में  शुक्रवार सुबह विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे से प्रधानी के चुनाव में खिलाफ वोट डालने का आरोप लगाया था। इसी विवाद में सोनू ने ईंट उठाकर मुन्नी के चेहरे पर मार दी। 

मुन्नी बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे लोकेश, बिजेंद्र पुत्रगण चंद्रपाल घर में गेंहू एकत्र कर रहे थे। तभी कुछ लोग आए और पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। लोकेश के सिर में और बिजेंद्र के कान के पास गोली लगी है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें