फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को पनाह देने पर हमला

Wed, 04 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार को घर से बाहर निकाले गए बुजुर्ग को पनाह देना भारी पड़ गया। बुजुर्ग के परिजनों ने पनाह देने वाले परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

राधा नगर निवासी सुरेश चंद शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शास्त्री नगर निवासी एक बुजुर्ग को उसके परिजनों ने घर से निकाल दिया था। इसलिए सुरेश ने बुजुर्ग को अपने घर में बना एक कमरा रहने के लिए दे दिया था।
विज्ञापन


30 दिसंबर की रात करीब 8.30 बजे टिंकू पुत्र द्वारका, आकाश पुत्र सुशील, प्रवीन पुत्र ओमचंद निवासी शास्त्री नगर और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया।

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने मंगलवार को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चुनावी रंजिश में महिला से घर में घुसकर मारपीट
चौकी क्षेत्र के कोराली गांव में चुनावी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला से मारपीट की। पीड़िता ने तीन लोगों को नामजद कराकर पुलिस को तहरीर दी है। कोराली निवासी शबनम पत्नी जाहिद ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग प्रधानी चुनाव के चलते रंजिश मानते हैं।

मंगलवार सुबह पति काम पर गया था। वह घर पर अकेली थी। जब वह घरेलू काम कर रही थी तो गांव के तीन लोग आ धमके। आरोपियों ने अपने प्रत्याशी को वोट न देने की बात कहते हुए मारपीट शुरू  कर दी। मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

होमगार्ड पर हमला करने वाले का किया चालान
क्षेत्र के गांव भगवानपुर में ड्यूटी कर लौट रहे होमगार्ड पर रंजिशन जानलेवा हमला करने के आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। बता दें कि गांव भगवानपुर निवासी जीतन ने बताया था कि वह चोला चौकी पर होमगार्ड है। सोमवार सुबह ड्यूटी करके वह बाइक से अपने घर जा रहा था।

गांव भगवानपुर के पास कार सवार सोनू पुत्र विजयपाल निवासी भगवानपुर ने डंडे से हमला कर दिया। जिसमें जीतन की वर्दी भी फट गई। इस्पेक्टर ककोड़ ने बताया कि आरोपी सोनू पुत्र विजयपाल का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया है।

होटल संचालक पर हमले में एक गिरफ्तार
 आगजनी के केस में फैसला नहीं करने पर होटल संचालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को दबोच चुकी है। आरोपियों के पास से तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


चार नामजद आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, गंभीर हालत में युवक का मेरठ के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि नामजद आरोपी कामिल उर्फ बोना पुत्र सगीर को पुलिस पहले ही दबोच चुकी है जबकि आसिफ पुत्र सगीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें