फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बीघा गन्ने की फसल जली, हंगामा

Mon, 28 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अगौता थाना क्षेत्र के भंडौली गांव में रविवार शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से किसान की 8 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। गुस्साए किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया।  भंडौली गांव निवासी किसान चंद्रपाल सिंह के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का तार गुजर रहा है।

जर्जर तार को बदलवाने के लिए किसान पावर कारपोरेशन के अधिकारी से कई बार शिकायत कर चुके थे। इसके बाद भी जर्जर तार को बदलना विभाग ने उचित नहीं समझा था। रविवार शाम करीब चार बजे तार टूटकर गन्ने की फसल में गिर गया। जिसके कारा करीब 8 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ अगौता और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें