फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत दूल्हे से किया शादी से इंकार

Mon, 29 May 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rose wine - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत दूल्हे ने एक घराती की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए लड़की के पिता से दहेज में कार की मांग कर डाली। विरोध करने पर उनसे गाली-गलौच और मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हवालात में डाल दिया। चौकी में हुई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।
विज्ञापन


चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी दो बेटियों का विवाह अलग-अलग जगहों के निवासी दो युवकों से किया था। शनिवार रात दोनों दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए। बारातियों ने खाना खाया और डीजे पर जमकर डांस किया। वरमाला के दौरान एक युवक का कोतवाली देहात क्षेत्र वाले दूल्हे से विवाद हो गया।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शराबी दूल्हे के शादी करने से इनकार करने पर पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया और हवालात में डाल दिया। एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दुल्हन पक्ष ने कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें