गांधी रोड पर हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान तैनात एक दरोगा ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक से सरेआम अभद्रता की। आरोप है कि दरोगा ने ड्यूटी के दौरान मौजूद सिपाहियाें से पूर्व विधायक का वीडियो बनवाते हुए जमकर हड़काया। मामले में बेइज्जती से आहत पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन से शिकायत करने की बात कही है।
भाजपा नेता और पूर्व विधायक होराम सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह योगेश प्रधान के साथ स्कूटी पर सवार होकर ककराला की तरफ जा रहे थे। पदम सिंह गेट पर हनुमान जयंती के जुलूस दौरान पुलिस ने वाहनों का प्रवेश वर्जित कर रखा था। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा ने उन्हें जबरन रोकते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन
विधायक के रोकने पर दरोगा ने सिपाहियों से उनका वीडियो बनवाते हुए जमकर हड़काया। इस दौरान मौके पर जाम की स्थिति हो गई। मामले में पूर्व विधायक होराम सिंह ने पुलिस प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिस ने व्यवस्था की है तो, उन्हें और लोगों को बताया जाए।
दरोगा ने सरेआम भीड़ के सामने अभद्रता की है। तीखी नोकझोंक के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी धनजंय मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराने के बाद कुछ कहा जा सकता है।