फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर-क्लीनर को बंधक बना चीनी से भरा ट्रक लूटा

Sun, 19 Feb 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कार और बाइक सवार आठ सशस्त्र बदमाशों ने अनूपशहर क्षेत्र में शनिवार रात ड्राइवर व क्लीनर को बंधक बनाकर चीनी से भरा ट्रक लूट लिया। बदमाशों ने चालक-परिचालक के हाथ-पैर बांधकर गांव शिवनगला के खेत में डाल दिया। किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया तो रविवार सुबह चीनी से भरा ट्रक डिबाई में भीमपुर दोराहे के पास लावारिस मिला। गांव खदाना निवासी ड्राइवर रमजानी पुत्र उस्मान और क्लीनर जावेद पुत्र शहादत निवासी गांव सराय छबीला शनिवार रात रजपुरा चीनी मिल से करीब छह सौ बोरी चीनी लेकर ट्रक से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन


रात लगभग नौ बजे अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अनिवास के पास कार व बाइक सवार आठ बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रुकवाया और दोनों को बंधक बना लिया। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव शिवनगला में चालक व परिचालक के हाथ- पैर बांधकर खेत में डाल लिया और तीन बदमाश तमंचों से इनकी तब तक निगरानी करते रहे जब तक ट्रक काफी दूर नहीं निकल गया।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों बदमाश बाइक से निकल भागे। लूट की सूचना पर पुलिस अलर्ट हुई तो जिलेभर की पुलिस  सर्च आपरेशन में जुट गई। कोतवाल श्यामवीर सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक कासिम पुत्र बाबू निवासी गांव टांडा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें