फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत के बाद बवाल

Sun, 19 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत के बाद जाम लगाते लोग।
विज्ञापन
कोटला रोड स्थित गल्ला मंडी समिति के पास रविवार को सड़क पार करते समय गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। वह मां के साथ शादी में शामिल होने के लिए यहां आया था। इस दौरान लोगों ने क्लीनर को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान चालक मौके से भाग गया। लोगों ने ट्रक में लदे सिलेंडरों को भी ले जाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लाठी फटकारने पर लोगों ने ट्रक पर पथराव कर कोटला रोड पर जाम लगा दिया। बाद में भीड़ को खदेड़ कर पुलिस ने शव को जबरन उठाकर गाड़ी में रख लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। बालक निखिल के चाचा रतन सिंह ने मामले में तहरीर दे दी है।  
विज्ञापन

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के गांव चितभवन निवासी निखिल सविता (11) अपनी मां मीनादेवी के साथ रिश्ते में लगने वाली बहन की शादी में शामिल होने के लिए गल्ला मंडी के सामने राधाकिशन गार्डन में आया था। वर्षा की विदा के बाद निखिल अपने चाचा रतन सिंह के साथ गार्डन के सामने से सड़क पार कर रहा था। इसी बीच वह गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौका देख चालक ट्रक से कूदकर भाग गया, जबकि क्लीनर को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच बालक निखिल के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। निखिल का शव देख मां मीरादेवी और बहन ममता के साथ अन्य परिवारीजन सड़क पर ही विलाप करने लगे। तभी पुलिस ने शव को उठाने के लिए आटो बुलाया, तो लोगों ने उसमें तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को खदेड़ना शुरु किया, तो लोगों की पुलिस से झड़प हो गई।
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
 पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर विधायक मनीष असीजा को मौके पर बुलाने की मांग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकारते हुए शव को कब्जे में लेने की कोशिश की।  लोगाें ने इसका विरोध किया। पीड़ित परिवारीजनों का कहना था कि जब तक निखिल के पिता नहीं आते है, वह शव को नहीं उठने देंगे। इसके बाद भी पुलिस ने शव को जबरन उठवाकर सरकारी गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से भड़के लोगों ने जाम लगाया
हंगामे के दौरान पुलिस वालों के साथ खींचतान और धक्कामुक्की भी हुई। महिला पुलिसकर्मियों की बजाय तब पुरुष पुलिसकर्मी घटना स्थल से हटाने के लिए महिलाओं के साथ खींचतान करने लगे तो लोग भड़क गए। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आक्रोशित हुए लोग महिलाओं के साथ बंबा चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने बंबा चौराहे पर जाम लगा दिया। इसी बीच एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए जाम खुलवा दिया।

तीन बहन और तीन भाईयों में छोटा था निखिल
भाई निखिल के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची बहन ममता ने बताया कि निखिल तीन बहन और तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पिता खेती करकेे परिवार का भरण पोषण करते हैं।

छावनी बना दिया गया था कोटला रोड और बंबा चौराहे
जाम की सूचना के बाद कोटला रोड के साथ बंबा चौराहे को छावनी बना दिया गया था। एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी के साथ सीओ सिटी ओमकार यादव, कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा, कोतवाल दक्षिण केपी सिंह, कोतवाल रामगढ़ अनिल कुमार, कोतवाल लाइनपार अभय सक्सेना, मटसेना एसएसआई आविद अली, एसएसआई रसूलपुर फूल सिंह के साथ फायर विभाग की गाड़ी और रिक्रूट, पीएसी के साथ प्रशासनिक अधिकारियों में तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए थे।
 आग लगती तो भीषण होता हादसा
हादसे के दौरान ट्रक सिलेंडरों से भरा हुआ था। ऐसे में आक्रोशित लोग ट्रक में आग लगाने का प्रयास कर रहे थे। यदि आक्रोशित लोग ट्रक में आग लगा देते तो भीषण हादसा होने के साथ ही आसपास क्षेत्र में तबाही भी फैल सकती थी। वहां पर पेट्रोल पंप भी था। हादसा होते ही पुलिस ने पेट्रोल पंप भी बंद करा दिया था।
बल प्रयोग कर पुलिस ने महिलाओं को भी खदेड़ा
कोटला रोड जाम के दौरान पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पीड़ित परिवार के दर्द को बांटने पहुंची महिलाओं को भी पुलिस ने भीड़ के साथ बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। इसको लेकर महिलाओं की पुलिस से भी झड़प हुई थी। महिलाओं के साथ खींचतान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें