फूड सेफ्टी विभाग में अधिकार क्षेत्र को लेकर दो अफसरों के बीच रार बढ़ गई है। चीफ फूड सेफ्टी अफसर प्रवर्तन ने डीओ के खिलाफ डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की है। आरोप है कि डीओ ने बुधवार को खुर्जा में छापेमारी की है जबकि यह काम उनके अधिकार क्षेत्र में आता है।
चीफ फूड सेफ्टी अफसर ने डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को बताया है कि वह प्रवर्तन अधिकारी है और उनका काम जांच और छापेमारी करने का है। जबकि डीओ का काम निगरानी का है। लेकिन डीओ ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर बुधवार खुर्जा में छापामारी की कार्रवाई की।
ऐसा कर डीओ ने उनके कार्यक्षेत्र में दखल देकर सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया है। उन्होंने डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत देकर डीओ के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ अपने काम के अधिकार पर काम करने के आदेश जारी करने की मांग की है।
डीओ ने मेरे अधिकार क्षेत्र में दखल दी है। बुधवार को उन्होंने खुर्जा में उनके बिना संज्ञान में लाए छापेमारी की है।
- मनोज कुंवर, चीफ फूड सेफ्टी अफसर प्रवर्तन।
बाबू की गलती से पूर्व में एक आदेश जारी हो गया था। बाबू ने उस आदेश को उनके सामने रख दिया था, जिस पर उन्होंने साइन कर दिए। लेकिन जब उन्हें पता चला तो उन्होंने चीफ फूड अफसर को फोन कर जांच करने को कहा लेकिन वह नहीं गए।
- डॉ. गौरी शंकर, डीओ, फूड सेफ्टी विभाग।