फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब कांड का सच जानने को कराया डेमो

Thu, 29 Sep 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में रेप पीड़िता पर डाले गए तेजाब कांड का सच जानने के लिए पुलिस ने बुधवार दोपहर डेमो कराया।  पुलिस महिला के पति (वादी) को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर पेड़ से बांधा। पुलिस ने जाना कि आखिर कैसे उसने बंधक बनने के बावजूद परिजनों को फोन पर जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने मौका-ए-वारदात से घास के पत्ते और ट्यूबवेल की नाली से एक ईंट को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। शुरुआत से घटना को संदिग्ध मानकर चल रही पुलिस ने मामले को तूल पकड़ता देख जांच तेज कर दी है।


25 सितंबर की रात रेप पीड़िता पर तेजाब डालने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने सच जानने के लिए बुधवार को महिला के पति (वादी) को मौका-ए-वारदात पर लेकर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताई वारदात के मुताबिक वादी को उसी पेड़ से रस्सी द्वारा बांधा।
विज्ञापन


पुलिस ने जानने की कोशिश की कि आखिर बंधक बनने के दौरान कैसे उसने पैंट की जेब से मोबाइल निकालकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौका-ए-वारदात से तेजाब से भीगे घास के पत्ते और ट्यूबैल की नाली से एक ईंट को कब्जे में लिया।

पुलिस के मुताबिक, इन सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। बता दें कि पुलिस जल्दबाजी में कोई भी कार्रवाई करने के मूड में नहीं है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर घटना का डेमो कराया गया।
विज्ञापन


मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्दोष को पर जेल नहीं भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें