सिकंदराबाद/ककोड़ (ब्यूरो)। दिल्ली जाने के लिए सोमवार सुबह वैर चोला स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट में विफल रहने पर मारपीट की। सिपाही वैर चोला स्टेशन बाइक से जा रहे थे। अन्य वाहनों और लोगों को आता देखकर बदमाश सिपाही का बैग छीनकर भाग गए। सिपाही ने तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार रबूपुुरा निवासी युवक दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। वह अपने घर छुट्टी पर आए थे। वह सोमवार की सुबह करीब तीन बजे बाइक से चोला स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान धनौरा भट्ठे के सामने वैर फ्लाई ओवर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ लूट की कोशिश करने लगे, विरोध पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद वह ट्रेन पकड़कर दिल्ली चले गए। वहीं, एसओ महेंद्र ने बताया कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।