फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने सुपारी देकर कराई थी सास की हत्या

Sat, 16 Jan 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों ककोड़ निवासी बसंती देवी (60) की हत्या बहू ने ही संपत्ति के लिए सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने इस मामले के दो सुपारी किलर को दबोचकर जेल भेज है।
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में बसंती की बहू राजबाला व उसके साथी चौकीदार शीशपाल को पहले ही पुलिस दबोच चुकी है। पुलिस के अनुसार चार जनवरी को मदनपुर खादर में बसंती देवी का शव मिला था।

बेटी रजनी की तहरीर पर दनकौर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बहू राजबाला, व उसके साथी इनायतपुर निवासी चौकीदार शीशपाल को बसंती के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने बसंती देवी की हत्या के आरोपी सुपारी किलर इनायतपुर निवासी राजू पुत्र अहसान और सलीम पुत्र शरीफ को दबोच लिया।

आरोपी राजू और सलीम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शीशपाल के माध्यम से राजबाला से 50 हजार की सुपारी लेकर बसंती देवी की हत्या की थी। बसंती देवी के नाम चार बीघे जमीन थी।
विज्ञापन


राजबाला को संदेह था कि बसंती देवी अपनी बेटी के नाम यह जमीन कर सकती है। इसलिए उसने शीशपाल के साथ मिलकर बसंती की हत्या की साजिश रची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें