फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर दलित किशोरी से रेप

Fri, 15 Jan 2016 12:06 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी को अगवा कर गांव के ही युवक ने रेप किया। किसी तरह किशोरी आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पिता को आपबीती बताई।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने आरोपी को नामजद कराकर एससी/एसटी एक्ट और रेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी की दोपहर उसकी 17 वर्षीय बेटी खेत में काम कर रही थी। तभी गांव का लोकेंद्र बाइक से खेत पर पहुंचा। फिर जबरन उसकी बेटी को बाइक पर बैठा लिया।

इसके बाद जंगल में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट कर भाग गया। घर लौटने पर बेटी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन


बुधवार शाम किशोरी के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर शिकारपुर शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एससी/एसटी एक्ट और बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें