फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीकेज से लगी आग, 7 झुलसे

Tue, 29 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव पोंडरी में सोमवार रात रसोई गैस पर खाना बनाते समय गैस लीकेज से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें खाना बना रही महिला समेत सात लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से महिला को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

पोंडरी निवासी किसान जबर सिंह (60) पुत्र बलवंत सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी राजबाली (55) गैस पर खाना बना रही थीं। सिलेंडर में लगे रेगुलेटर के पास से गैस रिसाव होने लगी। जब तक राजबाली कुछ समझ पातीं अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन


राजबाली बुरी तरह झुलस गई। आग बुझाने आए राजबाली के पति जबर सिंह पुत्र लाला राठी (32) पड़ोसी खचेड़ू पुत्र रूपा और तीन अन्य लोग झुलस गए। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा। यदि सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो जाता।  पड़ोसियों ने आग से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां से राजबाली को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, राजबाली की हालत गंभीर बनी हुई है। जबर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने एजेंसी से सिलेंडर खरीदकर रसोई में लगाया था। नई मंडी चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सिलेंडर से आग लगने की जानकारी नहीं मिली है। यदि सूचना मिलती है तो जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें