फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत से भागा हमले का आरोपी दबोचा

Mon, 27 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कोर्ट में सरेंडर करने के बाद जानलेवा हमले का आरोपी जेल जाने के डर से पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसको कलक्ट्रेट परिसर से दबोच लिया। आरोपी के भागने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जज कंपाउंड चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बीबीनगर थाने से जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अंकित पुत्र अशोक ने सोमवार दोपहर सीजेएम प्रथम के यहां सरेंडर किया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

पुलिसकर्मी कोर्ट से अंकित को लेकर पेशी हवालात की ओर जा रहे थे। तभी वह हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग निकला। बंदी भागने की सूचना से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कचहरी के मुख्य गेट पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी अंकित के पीछे दौड़ लगा दी।

पुलिस को चकमा देने के लिए वह कलक्ट्रेट में घुस गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अंकित को पीछा करके कलक्ट्रेट परिसर से दबोच लिया। बता दें कि 7 जून को खैरपुर निवासी पवन पुत्र गजराज सिंह ने बीबीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पवन ने कहा था कि दोपहर में बच्चों के बीच विवाद हुआ था।

रात में गांव के जैकी, आदेश व अंकित स्कूटी पर सवार होकर आए तथा गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गए। बीबी नगर थाना प्रभारी निसार हुसैन ने बताया कि अंकित वांछित अपराधी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें