फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आए संविदाकर्मी की मौत, हंगामा

Sun, 10 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुर्जा । हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे संविदा विद्युतकर्मी की मौत के बाद परिजनों ने तहसील के बाहर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। वहीं मृतक के परिजनों की मुआवजे की मांग की गई।
विज्ञापन


तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी ने आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। ज्ञात हो कि अलीगढ़ के चंदौस निवासी विद्युत संविदाकर्मी रनवीर उर्फ रवि (30) बिजलीघर नंबर पांच के पीछे मुरारीनगर में रहता था। 19 जून को मंदिर मार्ग स्थित विद्युत पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

गंभीर हालत में उसे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक सप्ताह तक चले उपचार के दौरान चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार सुबह रवि की मौत हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने जेई के खिलाफ थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज परिजन समेत काफी संख्या में लोग शनिवार दोपहर शव लेकर तहसील पहुंच गए। उन्होंने तहसील परिसर के बाहर हंगामा किया। सूचना पर तहसीलदार आनंद श्रीनेत और कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा मौके ने पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें